भाजपा नेताओं ने बुजुर्गों के साथ सुनी पीएम की मन की बात

Spread the love

 

देहरादून। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत अन्य पदाधकारियों ने कर्जन रोड स्थित प्रेम धाम वृद्घ आश्रम में सुना। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने वृद्घजनों से मुलाकात की और उनके रहन सहन, जीवन शैली के बारे में जानकारी हासिल की। वार्ड नंबर 28 डालनवाला बूथ संख्या 96 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सिद्घार्थ अग्रवाल, मन की बात के महानगर संयोजक सुनील शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, आशीष शर्मा, उमा नरेश तिवारी ने वहां के वृद्घ जनों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार वरिष्ठ नागरिकों के हितों के लिए अनेक कदम उठा रही है। उनकी जीवन शैली आरामदायक हो इसके लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने नए संसद भवन के लोकार्पण को स्वर्णिम व ऐतिहासिक अवसर बताया। वहीं राजपुर रोड विधायक खजानदास ने अपने परिवार के साथ अपने निवास पर ही प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। र्केट विधायक सविता कपूर ने वार्ड नंबर 32 बल्लूपुर बूथ संख्या 101 में कार्यकर्ताओं संग मन की बात कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, जल संरक्षण पर चर्चा की। मिशन अमृत सरोवर योजना पर एवं वीर सावरकर की जयंती पर उनको याद किया। 21 जून योग दिवस के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा कि योजना रचना बनाकर सभी कार्यक्रम सफल बनाने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। आंबेडकर नगर मंडल शक्ति केंद्र 25 बूथ संख्या 06 में उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, विशाल गुप्ता, पार्षद मनोज जाटव, मनोज सिंघल, सुदामा पाठक ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *