भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

Spread the love

चमोली : उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को थराली मुख्य बाजार में विजय जूलूस निकाला। भाजपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिला महामंत्री राकेश जोशी, गंगा सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री अनिल देवराड़ी, सुरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, भगत नेगी, ब्लाक प्रमुख कविता देवी, प्रकाश चन्दोला,आनंद सिंह बिष्ट, मोहन बहुगुणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, राकेश भारद्वाज, केदार जोशी, कृष्णपाल सिंह गुसाईं, संजय जोशी आदि मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग में खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। इस दौरान विजय जुलूस निकाला गया। मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विक्रम मिंगवाल, समीर मिश्रा, सुभाष चमोली, चेतन मनोड़ी, धीरेंद्र भंडारी, बृजेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *