भाजपा ने शक्ति केंद्रों पर बनाए संयोजक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गुरुवार को श्रीनगर मंडल के अंतर्गत मन की बात के प्रभारी गणेश भट्ट ने भाजपा मंडल कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक आहुत की। बैठक में उन्होंने पांच शक्ति केंद्रों पर मन की बात के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रभारी नियुक्त किए। जिसमें भक्तियाना से सुरेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु बहुगुणा, दिनेश रूडोला, हरि सिंह बिष्ट डांग से दिनेश पटवाल, विनय घिल्डियाल, राकेश डोभाल, सुरेंद्र सिंह रावत, पंकज सती बाजार क्षेत्र के दोनों शक्ति केंद्र से दिनेश असवाल, शंकर मणि मिश्रा, जगदीप रावत, जितेंद्र धिरवाण, झाबर सिंह रावत, कुशलानाथ और श्रीकोट से कैलाश कपरवाण, राजेंद्र बिष्ट, विभोर बहुगुणा और सुनीता गैरोला को प्रभारी बनाया गया है। भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सुशासन दिवस भी मनाया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र रावत, जय बल्लभ पंत, शंकर मणि मिश्रा, अनूप बहुगुणा, दिनेश रूडोला, जितेंद्र धिरवाण, हरि सिंह बिष्ट, जयंती कुंवर, नगमा तौफीक आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *