भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना गैरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को विधानसभा अध्यक्षा रितु भूषण खंडूडी के साथ कांग्रेसी विधायकों द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन कर कांग्रेस का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा प्रदेश की जनता के सामने लाने के लिए महिला मोर्चा लगातार ऐसा ही प्रदर्शन पूरे प्रदेश भर में करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, जिला महामंत्री शकुंतला देवी, भगवंती रावत, वेदप्रकाश वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल, बृजमोहन सिंह रावत, विनोद घिल्डियाल, प्रभा देवी, राजेश्वरी देवी, गंगा खंतवाल, पुष्पा अस्वाल, शशि भट्ट, पुष्पा आर्य, पुष्पा रावत, मीना धस्माना, मोनिका रावत, सरोजनी देवी आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री मालती जुयाल व ममता ध्यानी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *