भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका

Spread the love

चम्पावत। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। उन्होंने सदन में विधानसभा अध्यक्ष के अपमान को लेकर गुस्सा जाहिर किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी पर लोकतंत्र के ह््रास का आरोप लगाया। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देश में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा मंडल ने चड्डा चौराहे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी की घोर निंदा की। कहा कि विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनें सड़कों पर निकलने को मजबूर हैं। कहा कि कांग्रेस को इसके लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए। यहां प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, महिला मोर्चा प्रभारी पूरन मेहरा, नगर मंडल महामंत्री शशांक गोयल, निशा वर्मा, मोहिनी चंद, हंसा जोशी, प्रेमा, मधु, शांति, सकिला, सुमन जोशी, हरीश भट्ट, मान बहादुर पाल, शिव कुमार, सौरभ गुप्ता, विजेंद्र अग्रवाल, नरेंद्र धामी, गिरीश खर्कवाल, शहंशाह आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *