भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला

Spread the love

हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कहा कि मामले में यदि नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा सहित अन्य नेता भी बुद्घ पार्क में जमा हुईं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि सदन में बिहार के मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। एक वरिष्ठ नेता से महिलाओं को लेकर इस तरह की बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती। जिससे पूरे देश की महिलाओं में उनके खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने कहा कि नारियों का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जीना ने कहा कि उन्हें देशभर की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। मोर्चा जिला महामंत्री पूनम जोशी, मुन्नी बिष्ट, भूमिका गोयल, राशि जैन, विनीता वर्मा, चम्पा, गुंजन, तरन्नुम, आकांक्षा, स्नेहलता, ऐश्वर्या, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रताप रैक्वाल, किशोर जोशी, प्रदीप जनौटी, पन राम, कमल जोशी, विनीत अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *