नारीशक्ति वंदन विधेयक पेश होने पर भाजपा महिला मोर्चे ने बांटी मिठायी

Spread the love

हरिद्वार। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर हरिद्वार विधानसभा की भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। चंद्राचार्य चौक पर मिठाई खिलाकर खुशी जताई मनाई। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश कर महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाएं के लिए 33 फीसदी सीट आरक्षित होंगी। जिससे महिलाएं सशक्त रूप से आवाज उठा सकेंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनु कक्कड़ ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित की हुई हैं। इनका लाभ भी प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है। तीनों मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, राजेश शर्मा, हीरा बिष्ट ने महिलाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में अनु मृदुल सिंघल, पूनम माखन, छवि पंत, संगीता गिरी, बीना राजपूत, सुचित्रा गोयल, पार्षद सपना शर्मा, पार्षद मोनिका सैनी, पार्षद निशा नौटियाल, रेनू शर्मा, प्रीति भाटिया, मंजू रावत, लीला रावत, ममता गुप्ता, लता गोयल, रश्मि चौहान, उमा चौहान, सुषमा चौहान,सरोज जाखड़, बबीता, लता, सुमन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *