भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने ली लाभार्थियों के साथ सेल्फी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अभियान सेल्फी विद लाभार्थी के तहत प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देश पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कोटद्वार प्रकीर्ण नेगी ने नैनीडांडा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने महिलाओं से मुलाकात कर सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली। आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना आदि के महिला लाभार्थियों से संपर्क किया गया। इसके साथ ही अन्य सभी सुपात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी ने बताया कि महिला लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर नमो ऐप पर अपलोड किया गया। इस दौरान नैनीडांडा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रभा उनियाल, देवेश्वरी देवी, अनीता कंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *