भाजपा महिला मोर्चा ने नव मतदाताओं को किया सम्मानित

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोटद्वार के नेतृत्व में नगर मंडल कोटद्वार नव मतदाता युवती सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवतियों को मतदाता बनने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक रजनी बिष्ट ने कहा कि नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें मतदान का संवैधानिक अधिकार मिलने पर स्वतन्त्र मताधिकार का उपयोग कर सुयोग्य प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला हैं। निडर निर्भीक होकर बिना किसी लोभ लालच के देश व अपने भविष्य को ध्यान में रख कर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने का संकल्प हम सभी के मन में होना चाहिए। आकांक्षा, प्रतीक्षा, ख्वाइस रावत, दिशा बिष्ट, लक्ष्मी सैनी, सविता नव मतदाता बनने पर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हम आने वाले चुनावों में अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लक्ष्मी रावत जिला महामंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत सरकार की एक-एक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही है, सबका साथ-सबका-विकास सबका-प्रयास सबका-विश्वास की भावना को समेटे हुए ये गरीब कल्याण की योजनाएं आगे बढ़ रही है। इस मौके पर सहसंयोजक सुषमा जोशी, जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत, मीनू डोबरियाल, जिला मंत्री आशा ध्यानी, जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सविता खंडूरी, मंडल अध्यक्ष भाबर रामेश्वरी नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष नीना बैंजो, कोषाध्यक्ष संतोष रावत, भाबर मंडल प्रभारी यशोदा नेगी, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रजनी बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *