मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली

Spread the love

 

देहरादून। भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत शहीद स्थल से गढ़वाल टैरेस तक पदयात्रा निकाली गयी। इस मौके पर कार्यकर्ता भाजपा के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का आह्वान किया। मंगलवार को शहीद स्थल से शुरू हुई नारी शक्ति वंदन पद यात्रा के मौके पर भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष गीता कुमाईं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम पद यात्रा पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही अनेक योजनाएं बनायी, जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव का आगाज है। भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन के तहत पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किए जा रहे है, भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता आगामी लोक सभा चुनावों को देखते हुए कार्यक्रम कर रहे हैं।
इस मौके पर मोहन पेटवाल, रमेश खंडूरी, गुड्डी देवी, अनीता सक्सेना, सीता पंवार, मीरा रमोला, पिंकी, प्रकाशी सेमवाल, सुमन सेमवाल, सुनीता रावत, सुनीता तेलवाल, जिया कुमांई, गीता, बबीता, राजी देवी कविता सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *