टाटा मेमोरियल अवार्ड मिलने पर भाजपाईयों मनाया जश्न

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड से नवाजे जाने पर भाजपा श्रीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल कार्यालय के बाहर मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के स्वास्थ्य मंत्री रहने के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हो रही है और मरीजों को अच्छा इलाज मिल रहा है। खुशी व्यक्ति करने वालों में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, दिनेश पटवाल, सौरभ पाण्डेय सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *