भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूवात हुई

Spread the love

चमोली : जोशीमठ नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को भाजपा के जिला संयोजक कृष्णमणी थपलियाल ने नेतृत्व में ग्रामीण, नगर और विविध मोर्चों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। कार्यक्रम में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व की अगुवाई में इस बार 20 लाख से अधिक लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई जाएगी। जिला संयोजक कृष्णमणी थपलियाल ने कहा कि जल्द नगर पालिका और पंचायत चुनाव होने वाले हैं इसलिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में सीमान्त जनपद चमोली की सभी पालिकाओं के साथ क्षेत्र प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा के सदस्य बनते हैं तो इससे पहाड़ी क्षेत्र में विकास की नई बयार बहेगी। कार्यकर्ता सदस्य बनाने के साथ ही ग्रामीणों की समस्या को भी सुने। थपलियाल ने कहा कि भारत चीन सीमा पर बसे इस अंतिम विधानसभा बदरीनाथ से लगभग 35 हजार भाजपा सदस्य बनाए जाएगे, जिसमें 25 प्रतिशत नए लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर पूरे विकासखंड जोशीमठ में उत्साह है। दावा किया कि पहले ही दिन बारह सौ लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली है। बैठक में लक्ष्मण फरकिया, रोहणी रावत, शैलेन्द्र पंवार, विजया रावत, नितेश चौहान, अमित सती, गुड्डू लाल, विजय कपरवांण, सुचिता चौहान, मुकेश डिमरी, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *