गरुड़ में 24 से अधिक लोगों में ली भाजपा की सदस्यता

Spread the love

 

बागेश्वर। कत्यूर घाटी में भाजपा संगठन का लगातार विस्तार कर रहा है। बुधवार को भकुनखोला में आयोजित एक कार्यक्रम में 24 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विधानसभा उप चुनाव से पहले लोगों ने भाजपा में शामिल होकर अन्य दलों को चिंता में डाल दिया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राष्ट्रवादी नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री डीके जोशी ने किया। यहां ब्लक प्रमुख हेमा बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, इंद्र सिंह बिष्ट, हरीश रावत, युवा नेता गौरव कुमार दास, चंदन सिंह बोरा, केआर आर्या रहे।

इन्होंने ली सदस्यतारू शिव सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, विनोद नेगी, चंदन भारती, सुनील खोलिया, विनय राजपूत, कैलाश अल्मिया, रंजीत सिंह, कैलाश राम, दीपक भट्ट, पूरन राम, नंदी देवी, विमला देवी, पुष्पा देवी, तनुजा पाठक आदि।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *