केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मिले भाजपा महानगर पदाधिकारी

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्घार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के सभी पदाधिकारीयों ने दून में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में अजय भट्ट का अर्शिवाद एवं मार्गदर्शन महानगर को मिलता रहा है आगे भी ऐसी ही अपेक्षा के साथ काम किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री नें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि यदि महानगर में पार्टी के कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से होंगे तो उसका संदेश पूरे प्रदेश में जाता है। पहले भी महानगर से सभी कार्यकर्ताओं नें बहुत अच्छा कार्य किया है। उम्मीद है इस बार भी आगामी नगर निगम चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया जाएगा। मौके पर महानगर के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, ड बबीता सहोत्रा, संध्या थापा, महानगर महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल, सुरेन्द्र राणा, महानगर मंत्री राजेश काम्बोज, देवेन्द्र पाल मोन्टी, संदीप मुखर्जी, विमल उनियाल, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, महानगर कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा एवं महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *