भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया शुक्रिया मोदी जी कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

देहरादून। भाजपा महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मंगलवार को महानगर कार्यालय में शुक्रिया मोदी जी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चे की अध्यक्ष यासमीन आलम खान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है। पिछली दस सालों की सरकार में हम अल्पसंख्यक महिलाओं के लिये कई योजनाओं के माध्यम से लाभ देनें का काम किया गया है। मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं को लेकर जो लाभकारी निर्णय लिये है उसके लिये वे पीएम मोदी का शुक्रिया करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्घार्थ अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का एवं अतिथियों का धन्यवाद किया और सफल कार्यक्रम के लिये मोर्चे के अध्यक्ष यासमीन आलम खान को बधाई दी। कहा की आज उनके नेतृत्व में सैकडों महिलाओं के इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी पीएम नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जाधारी मंत्री विश्वास डाबर नें सभी महिलाओं का सम्मान करते हुये उनका स्वागत किया और कहा की यह हमारे सौभाग्य की बात है की आज महानगर कार्यालय में शुक्रिया मोदी जी का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान कई कांग्रेसियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली,दर्जाधारी मधू भट्ट,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनीश गौड, महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों, महानगर प्रभारी मोर्चा एवं सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ,महानगर मंत्री देवेन्द्र पाल मोंटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *