भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा का चुनाव लड़ने से इंकार

Spread the love

काशीपुर। भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा साल 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए विधायक चीमा ने भाजपा हाईकमान से बेटे त्रिलोक सिंह चीमा के लिए टिकट मांगा है। चीमा ने कहा है कि वह अपने बेटे त्रिलोक को भाजपा में शामिल कराकर काशीपुर से भाजपा का टिकट दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।
शुक्रवार को विधायक चीमा अपने र्केप कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए। चीमा ने कहा कि उनकी आयु लगभग 76 वर्ष हो गई है। पार्टी आमतौर पर 75 से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती है। लिहाजा, वे खुद ही इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। विधायक चीमा ने कहा कि वह काशीपुर सीट से अपने बेटे त्रिलोक सिंह चीमा की दावेदारी पेश कर रहे हैं। कहा कि त्रिलोक सिंह उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके हैं। उनके हर चुनाव में बेटे त्रिलोक का अहम योगदान रहा है।
कहा कि जिस तरह से 20 वर्ष तक वह काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की सेवा करते रहे हैं, वैसे ही त्रिलोक भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुये यहां की सेवा के लिए तत्पर हैं। वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय या अकाली दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर चीमा ने कहा, वह भाजपा से टिकट मिलने पर ही बेटे को चुनाव मैदान में उतारेंगे। विधायक चीमा ने कहा कि उनके बेटे के काशीपुर सीट से टिकट की दावेदारी को लेकर कोई नाराज नहीं होगा। अन्य लोगों की दावेदारी के सवाल पर बोले, दावेदारी कई लोग करते हैं, लेकिन भाजपा का टिकट जिसे भी मिलेगा उसे पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ायेंगे।
मोदी की विचारधारा से हूं प्रभावितरू त्रिलोक
पत्रकार वार्ता में मौजूद त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से बेहद प्रभावित हैं। षि क्षेत्र के बारे में कहा कि इस समय षि सेक्टर खतरे में है। षि कानूनों के सवाल पर बोले, अगर इसमें कोई समस्या है तो उसे मिल-जुलकर हल करना होगा। किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *