भाजपाइयों ने विधायक कपूर के निधन पर शोक जताया

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार आठ बार के विधायक हरवंश कपूर के निधन पर दुरूख जताया है। खड़कोट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई शोकसभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कपूर का एकाएक दुनिया से चला जाना पार्टी के साथ ही प्रदेश की राजनीति के लिये बहुत बड़ी क्षति है। यहां जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र वल्दिया, प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, महामंत्री महिमन कन्याल, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *