भाजपा सांसद का बयान अहंकार की पराकाष्ठा: आर्य

Spread the love

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा की है। उन्होंने इसे अहंकार की पराकाष्ठा करार दिया है। मीडिया को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि भाजपा के सांसद की ओर से विपक्ष के एक अल्पसंख्यक सांसद को अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निष्टतम रूप है। कहा कि इस तरह के बयान के बाद अन्य भाजपाई सांसदों का हंसना दिखाता है कि ये भाजपा के अधिकांश सदस्यों की निर्लज्जता का प्रदर्शन है। आर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने ललित और नीरव मोदी को धोखेबाज और चोर कहा तो उनकी सदस्यता निलंबित कर दी गई। उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी। यदि भाजपा सांसद बिधूड़ी के ऐसा करने पर उन्हें सिर्फ चेतावनी दी गई है तो ये लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरनाक बात होगी। भारतीय लोकतंत्र, संविधान और संसद के सम्मान की रक्षा के लिए ऐसे सासंदों पर पूरे संसद और संविधान की मानहानि करने का मुकदमा होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *