भाजपा ने किया होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य बाजार घनसाली के स्थानीय होटल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डा. नरेंद्र डंगवाल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।
शनिवार को मुख्य बाजार घनसाली के स्थानीय होटल में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की अगुवाई में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर बंदे मातरम गीत से की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है, जो सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्हीं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की वजह से आज पूरे देश मे भाजपा का परचम लहरा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डा नरेंद्र डंगवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डंगवाल का क्षेत्रीय विधायक शाह एवं जिलाध्यक्ष रतूड़ी ने माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा में सम्मिलित हुए डंगवाल ने कहा कि वह भाजपा को मजबूती देने के लिए अन्य गैर भाजपाइयों को भी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द बिष्ट, जयेंद्र सेमवाल, कुशाल रावत, कमलेश्वर कंसवाल,परमवीर पंवार, ओमप्रकाश भुजवान,दर्शनलाल आर्य, प्रमोद बिष्ट, गिरीश नौटियाल, सरस्वती मैठाणी, ममता नौटियाल,आरती रतूड़ी, दिनेश गुसाईं, विजयराम भट्ट,सोबन सिंह नेगी, रुकमलाल राही, दिनेश भजनियाल, अजीत नेगी, विक्रम असवाल, नरेंद्र रावत, अनूप बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *