भाजपा ने मनोनीत पार्षद का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कोटद्वार में मनोनीत पार्षद गजेन्द्र मोहन धस्माना का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बुधवार को मंडल कार्यालय में मनोनीत पार्षद गजेन्द्र मोहन धस्माना का मंडल अध्यक्ष चद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। श्री धस्माना पूर्व में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रहे है। मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने कहा कि भाजपा के ऐसे पुरातन कार्यकर्ता को दायित्व देकर पार्टी ने कार्यकर्ता का सम्मान किया है। मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, मनमोहन पांडे, मंदीप, अनीता शर्मा, सुमित नेगी, संतोष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *