भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेसियों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि भाजपा नेता बार-बार नेहरू गांधी परिवार की शहादत पर अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। भाजपा नेता यह भूल गए हैं कि देश की आजादी, एकता व अखंडता व सौहार्द में नेहरू गांधी परिवार का बड़ा योगदान रहा है। भाजपा स्वार्थ सिद्धि के लिए छद्म राष्ट्रवाद की राजनीति कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी को एंटी नेशनलिस्ट कहे जाने की कांग्रेस कार्यकर्ता कठोर निंदा करते हैं। कहा भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है। जिसके कारण वह अनर्गल बयानबाजी व झूठे आरोप लगा रहे हैं। विरोध जताने वालों में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनानंद डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, डा. प्रताप भंडारी, राकेश बिष्ट, अनिल थपलियाल, राजेंद्र सिंह चंद, मंगतराम मठियाल, अंकित सिंह, उदय रावत, वीरेंद्र राणा, पंकज जोशी, विनोद रौथाण, प्रदीप जोशी, मीनाक्षी पोखरियाल, कुसुमलता, दीपक सजवाण, दीपू थपलियाल, आशीष गैरोला, बीना भारती आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *