बीजेपी ओबीसी मोर्चा के संजय और जगमोहन बनें महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुषमा रावत की सहमति से ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजीत तोमर ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष सरजीत तोमर ने बताया कि राजेश्वरी देवी, नेत्र सिंह रावत, भीमानंद पोखरियाल व अर्जुन सिंह को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इसके अलावा संजय पुंडीर व जगमोहन सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि जय प्रकाश सिंह बिष्ट, जसपाल सिंह भंडारी, भोपाल सिंह कंडारी व उमा देवी गुनसोला को मंत्री का पद का दायित्व सौंपा गया है। कमलेश पसबोला को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र पंवार को मीडिया प्रभारी, संतोष धस्माना को सोशल मीडिया प्रभारी, प्रेमलाल को सह मीडिया प्रभारी व सुरेंद्र सिंह को आईटी संयोजक बनाया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजीत तोमर ने कहा कि मनोनीत पदाधिकारी संगठन मजबूत करने का कार्य जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *