बंगाल हिंसा का भाजपाइयों ने किया कड़ा विरोध

Spread the love

-कार्यकर्ताओं को जान से मारना, दुष्कर्म, आगजनी, तोड़फोड़ स्वस्थ लोकतंत्र के लिए कलंक : भाजपा
बागेश्वर। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिसा का भाजपाइयों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर योगेंद्र सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रर्वाई की जाए और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। भाजपा के नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं महिला कार्यकर्ताओं से दुष्कर्म किया जा रहा है। इसके अलावा भाजपा कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है। कई भाजपा कार्यकर्ताओं को बेघर कर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी से वहां भय का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता वहां से पलायन कर असम जा रहे हैं। कोविड काल में भाजपा कार्यकर्ता गरीब और बेसहारा लोगों को मदद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जान से मारना, दुष्कर्म, आगजनी, तोड़फोड़ स्वस्थ लोकतंत्र के लिए कलंक हैं। उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। इस मौके पर नगर महामंत्री कैलाश जोशी, महेश नेगी, प्रकाश साह, आनंद गढ़िया, लाल बहादुर, धीरज मेहता, सुरेश गढ़िया आदि मौजूद थे।
हिसा पर भाजपाई आक्रोशित: भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अगुआई में राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में भाजपाइयों ने बंगाल हिसा की निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति से तत्काल ऐसे अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, चंदू थायत, हरीश पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *