भाजपा पदाधिकारियों का सम्मानित किया

Spread the love

 

चम्पावत। लोहाघाट में भाजपा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश स्तर, जिले और नगर मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को नगर पालिका सभागार में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वर्मा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने आने वाले नगर निकाय, कोअपरेटिव और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की। सम्मान समोराह में जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने जिले के सभी बूथों को मजबूती प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी हर गांव जाकर सरकार की योजनाओं को बताए। इस मौके पर सतीश पांडेय, शंकर पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, मोहित पाठक, सतीश खर्कवाल, गोविंद प्रसाद, सुभाष बगौली, जीवन गहतोड़ी, पंकज ढेक, गंगा पाटनी, विनोद गोरखा, मोहन पाटनी, राजकिशोर साह, दीपक साह, प्रदीप थ्वाल, दीपक नाथ गोस्वामी, दीपक सुतेड़ी, भुवन बहादुर, एलएम जोशी, प्रेम सिंह, बसंत बल्लभ पंगरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *