अभद्र भाषा का विरोध, भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Spread the love

चम्पावत()। बिहार के दरभंगा में 28 अगस्त को गठबंधन की एक रैली के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से भाजपा भड़क गई है। इसके विरोध में पार्टी ने रविवार को प्रदर्शन किया और रोडवेज बस स्टेशन से स्टेशन रोड तक जुलूस निकालने के बाद कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय के नेतृत्व में विरोध जताते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार की रैली में एक स्थानीय नेता नौशाद ने पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इस आपत्तिजनक भाषा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सभासद नंदन तड़ागी, आनंद अधिकारी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *