भाजपा संगठन बूथ स्तर पर तैयार कर रहा स्वास्थ्य स्वयंसेवक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा श्रीनगर मंडल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक अभियान कार्यशाला मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्रीनगर के 25 बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर जानकारी दी। कहा कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत के प्रयास से हम कोरोना को हराने में सक्षम होंगे। डा. रावत ने चिकित्सा मंत्री बनने के बाद चिकित्सा विभाग में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिस कारण हम वर्तमान में कोरोना मुक्त शहर देने में सफल हुए हैं। कहा कोराना की संभावित लहर को देखते हुए भाजपा संगठन बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार कर रहा है। बैठक के संयोजक हरि सिंह बिष्ट व सहसंयोजक पूजा गौतम रही। संचालन महामंत्री मानव बिष्ट ने किया। बैठक में डॉ. शिव प्रसाद भट्ट, विजय प्रसाद सती, सुधीर उनियाल, आशीष उनियाल, जेपी पोखरियाल, हुकुम लाल, पूरन सिंह रावत, अनिल सिंह, प्रदीप बहुगुणा, उदय सिंह रावत, विभोर बहुगुणा, अनुग्रह मिश्र, सरोजनी खत्री, गणेशी देवी भण्डारी, मीना असवाल, लक्ष्मी रावत, सुनीता गैरोला, दीपा रावत, आशा फ़रासी, संजना रावत, उमा देवी, सोनिया देवी, सुनीता कठैत, संगीता पंवार, लक्ष्मी रावत, बीना देवी, सोनी देवी, किरन देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *