भाजपा ने चमियाला में होली मिलन कार्यक्रम किया

Spread the love

नई टिहरी। भाजपा की ओर से चमियाला में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नव निर्वाचित विधायक शक्तिलाल शाह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत कर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
गुरुवार को चमियाला में भारतीय जनता पार्टी की ओर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में नव निर्वाचित विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा घनसाली की जनता ने उन्हें दूसरी बार विधानसभा भेजा है, उनकी प्राथमिकता अधूरे कार्यों को पूरा करने की होगी। उन्होंने घनसाली के लोगों से होली का त्यौहार आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की। कहा जनता ने इस बार भी उन्हें मौका देकर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने जनता का आभार जताते हुये होली की शुभकामना दी। मौके पर ब्लक प्रमुख बसुमती घणाता, आनन्द बिष्ट, जयेन्द्र सेमवाल, नलिन भट्ट, प्रकाश चौधरी, कमलेश्वर कंसवाल, गिरीश नौटियाल, रामकुमार कठैत, धनपाल राणा, दिनेश गुसाईं, विजयराम भट्ट ममता नौटियाल, सुषमा रावत, आरती रतूड़ी कुशाल रावत प्रमोद बिष्ट सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *