भाजपा ने किया लोहाघाट विस का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन

Spread the love

चम्पावत। भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोहाघाट विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को बताया। नगर पालिका सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केदार जोशी रहे। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें जनता से टैक्स वसूलकर घोटालों में संलिप्त थी। लेकिन आज मोदी सरकार टैक्स को आम लोगों के लाभ के लिए खर्च कर उन्हें सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य इसके गवाह हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य और जिपं अध्यक्ष ज्योति राय ने सभी मोर्चों को भाजपा का प्रमुख अंग बताया। कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जनता के हित में किए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय ने किया। यहां सह जिला प्रभारी गणेश भंडारी, सतीश पांडेय, निर्मला अधिकारी, सचिन जोशी, विनीता फर्त्याल, सुनीता मुरारी, पूरन बिष्ट, रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *