भाजपाईयों ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला

Spread the love

काशीपुर। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री गुरविंदर चंडोक के नेतृत्व में एमपी चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री की तुलना ओसामा बिन लादेन से की है, जो कि निंदनीय है। इतने बड़े पद पर बैठे मंत्री को एसी टिप्पणी के लिए पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। यहां राम मेहरोत्रा, गुरबक्श सिंह बग्गा, गिरीश तिवारी, प्रशांत पंडित, लवीश अरोरा, रवि पाल, बीपी सिंह, मिंटू भटनागर, अशोक कुमार सैनी, सर्वजीत सिंह, राजू सेठी, ऊषा शर्मा रहीं। इधर, बाजपुर के बेरिया तिराहे पर जिला उपाध्यक्ष कमल भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से भारत के प्रधानमंत्री से माफी मांगने की बात कही। यहां भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता, विमल शर्मा, टिंकू यादव, बिट्टू चौहान, नरेंद्र चौधरी, गनेश यादव, दीपक श्रीवास्तव, रिंकू शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *