भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका

Spread the love

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। भाजपाइयों का कहना था कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। शनिवार को लोनिवि में इकट्ठे हुए भाजपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश के नागरिक कुछ भी गलत नहीं सुन सकते। बिलावल भुट्टो की अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। पुतला फूंकने वालों में मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह, रमेश जोशी, सतीश गोयल, हिमांशु बिष्ट, गोपाल बोरा, मनोज वाधवा, संतोष अग्रवाल, गौरव सोनकर, जीवन धामी, भवानी भंडारी, दीपक तिवारी, गोविंद मेहता, सचिन डोरा, दीपक गुप्ता, छोटू श्रीवास्तव, प्रियांशु बंसल, संजय शुक्ला, भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *