उत्तराखंड

भाजपाईयों ने स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नैनीडांडा क्षेत्र के सभी 43 बूथों व 11 शक्ति केंद्रों पर भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने निकट बूथों व शक्ति केंद्रों में आयोजन में शामिल होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी ने बताया कि संगठन के निर्देश पर क्षेत्र के 43बूथों व 11 शक्ति केंद्रों पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर बड़े जोश व उल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया। ब्लाक मुख्यालय नैनीडांडा के साथ ही कसाना, धुमाकोट, संगलिया, कोचियार, जमणधार, बराथ, दिगोलीखाल, ज्यूंदाल्यूं, गौलीखाल, शंकरपुर, भौन, हल्दूखाल सहित समस्त बूथों व शक्ति केंद्रों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी, महामंत्री सुनील चौहान, महामंत्री तेजपाल सिंह, जिला महामंत्री दीनदयाल कंडारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी, ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष पटवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एमडी रावत, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रताप, संजय गौड़, विमलानंद गौड़, नीलम मैंदोलिया, मुन्नी ध्यानी, सत्यपाल सिंह रावत, मनोज खर्कवाल, बचनसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!