भाजपाइयों ने स्थापना दिवस पर पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का संकल्प लिया

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लो नि वि भवन में बैठक कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया । भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए पार्टी के सिद्घांतों के अनुरूप कार्य करने का निर्णय लिया साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष चौखुटिया सुरेन्द्र संगेला ,मंडल अध्यक्ष मासी सुभाष बिष्ट, मंडल महामंत्री नवीन नैनवाल, चन्दन बिष्ट, कुलदीप आर्या , उपाध्यक्ष गणेश कांडपाल,किसान मोर्चा अध्यक्ष उतमसिह पटवाल,ओ बीसी मोर्चा देव गिरी ,मोहन मैहरा,उपेन्द्र रावत ,खुशाल सिह रावत , तारासिह , मासी मंडल महामंत्री चन्दन बिप्ट , महेन्द्र बिष्ट कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *