भाजपाईयों ने घर-घर जाकर बांटे पत्रक

Spread the love

 

 

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत छूटे हुए बूथों पर घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा सरकार को जरूरी बताया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। जिसका लाभ आम जन को मिल रहा है। जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने कहा कि आम जन मोदी सरकार में हुए विकास कार्यों से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि महा जनंसपर्क अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए गए हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *