नानकमत्ता में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना ने किया नामांकन

Spread the love

रुद्रपुर। नगर पंचायत नानकमत्ता में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना ने रविवार को आरओ कार्यालय पहुंचकर नामांकन कराया। प्रेम सिंह टुरना इससे पूर्व भी नगर पंचायत नानकमत्ता के चेयरमैन थे। उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल अग्रवाल, जगदीश जोशी, उमेश अग्रवाल मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रेम सिंह टुरना ने कहा कि पांच वर्षों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर पंचायत में भी भाजपा की जीत से सुनियोजित विकास कार्यों को गति मिलेगी। रविवार को निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार ने भी नामांकन कराया। मनोज कुमार को शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन रविवार को प्रत्याशी बदल दिया। इधर, रविवार को नगर पंचायत नानकमत्ता के सात वार्डों में आठ सभासद प्रत्याशियों ने भी नामांकन कराया। सोमवार को बड़ी संख्या में नामांकन होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *