भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दें इस्तीफा: शांति भट्ट

Spread the love

नई टिहरी। उतराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ऐडवोकेट शान्ति प्रसाद भट्ट ने भाजपा पर हमला बोलते हुये कहा कि हरिद्वार में कोविड फर्जी टेस्ट महाघोटाले के बाद 13 फर्जी पब्लिक लाइब्रेरियों के फर्जी निर्माण में करोड़ों रूपयों का घोटाला भी सामने आया है। लाईब्रेरी घोटाले के छींटे मदन कौशिक पर भी पड़ रहे हैं। जिसके चलते उनके नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। भट्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हरिद्वार निवासी सचिदानन्द डबराल ने उतराखण्ड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका योजित की है। जिस पर मुख्य न्यायमुर्ति की बैंच ने सुनवाई की है और 30जून तक सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। मदन कौशिक को भी जवाब दाखिल करना है। पिटीशनर की मांग है यह भी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो। क्योंकि नगर विधायक और पूर्व शहरी विकास मंत्री वर्तमान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधायक निधि से 13 पब्लिक लाइब्रेरियों को बनाने के लिए करोड़ों रूपये जारी किए थे। किन्तु वे लाइब्रेरी बनी ही नहीं। लाइब्रेरी घोटाले में तत्कालीन अधिकारियों के साथ ही वर्तमान भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष की संलिप्ता सामने आ रही है। जिसके चलते मदन कौशिक के इस्तीफा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *