देहरादून()। भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक पर नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। गुरुवार को भाजपा मसूरी मंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जोरदार नारेबाजी के बीच दहन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में आपत्ति जनक टिप्पणी की जिससे पूरे विश्व में सिख समुदाय चिंतित है। आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति यही रही है कि अल्पसंख्यकों को दबाया जाए व प्रताड़ित किया जाए। कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है। कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के इस कथन की सिख समुदाय सहित भाजपा कड़ी निंदा की व कांग्रेस के नेताओं को ऐसी बयान बाजी से दूर रहने की सलाह दी। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की व कहा कि ऐेसे बयान देकर कांग्रेस नें अल्पसंख्यकों के विरोध की पराकाष्ठा पार की है। इससे पूरे देश का अल्पसंख्यक समाज आहत है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, जगजीत कुकरेजा, देवेंद्र मलासी, विजय बुटोला, ज्ञान अग्रवाल, जगदीश भटट, सोबन मेहरा, सचिन पंवार, ज्योति पुंडोरा, उज्जवल नेगी आदि मौजूद रहे।