भाजपा रानीखेत जिले की कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा की रानीखेत जनपद कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने कार्यकारिणी की घोषणा की। 17 सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रमोद रावत, सुरेंद्र संगेला, सुभाष बिष्ट, देवीदत्त शर्मा, ध्यान सिंह व विमल भट्ट जिला उपाध्यक्ष, विनोद भट्ट व पूरन रजवार महामंत्री, प्रमोद जोशी, दीप्ति बिष्ट, निर्मला आर्य, विक्रम बिष्ट, सुभाष व हरीश कोटिया मंत्री, चंदन भगत कार्यालय मंत्री और अश्विनी भगत जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि टीम दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन और पार्टी की मजबूती की दिशा में कार्य करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *