लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, 15 मैदान में उतारे

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी कर पुड्डुचेरी और तमिलनाडु के 15 उम्मीदवारों की घोषणा की।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत इस सूची के अनुसार पुड्डुचेरी में श्री ए. नम शिवायम् को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि तमिलनाडु में तिरुवल्लूर (सु.) से पोन वी बालगणपति, चेन्नई उत्तर से आर सी पॉल कनगराज, तिरुवन्नमलै से ए. अश्वत्थामन, नामक्कल से डॉ. के पी रामलिंगम, तिरुपुर से एपी मुरुगनंदम, पोलाची से के. वसंतराजन, करूर से वी वी सेंथिलनाथन, चिदंबरम (सु.) श्रीमती पी कार्तियायिनी, नागपट्टिणम (सु.) एसजीएम रमेश, तंजावूर से एम मुरुगनंदम, शिवगंगा से डॉ. देवनाथन यादव, मदुरै से प्रो. रामा श्रीनिवासन, विरुधुनगर से श्रीमती राधिका शरत्कुमार तथा तेनकासी (सु.) वी. जॉन पांडियन को उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *