भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मृति सम्मेलन में भाजपा ने उनके योगदान को याद किया। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव देश व समाज हितों को लेकर कार्य किया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
सोमवार को प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। वक्तओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने विचारधारा और संवेदनशीलता दोनों का संतुलन साधते हुए देश को नई दिशा दी। अटल का जीवन प्रेरणा का स्रोत है और उनकी नीतियां आज भी भारत के विकास पथ का मार्गदर्शन कर रही हैं। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, दूरसंचार और आधारभूत ढांचे के विकास जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। अटल की दूरदर्शिता और सुशासन की सोच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के रूप में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुरेन्द्र आर्य, जिला उपाध्यक्ष विजयानंद पोखरियाल, हरी सिंह पुंडीर, नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, युवा मोर्चा अध्यक्ष शांता बमराड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशि बाला केष्टवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *