जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी सतपुली मंडल की ओर से टिफिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रमिला भंडारी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होने का मंत्र दिया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचे इसकी पूरी जिम्मेदारी संगठन के सदस्यों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की है। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आई थी। जिला महामंत्री रजनी मौर्य, उपाध्यक्ष शकुंतला ने संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने की बात कही। कहा की महिलाओं की भागीदारी से संगठन और समाज दोनों मजबूत होते हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा असवाल, महामंत्री ममता रावत, गंगा खंतवाल, रेणु घिल्डियाल, भगवंती रावत, ममता ध्यानी, संगीता रावत, अंजना वर्मा, मालती जुयाल, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।