भाजपा ने कांग्रेस विधायक ममता राकेश के घर में की सेंधमारी, बेटा-बेटी बीजेपी में शामिल

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा ने भगवानपुर से कांग्रेस की विधायक ममता राकेश के घर में ही सेंधमारी कर डाली। रविवार को हरिद्वार स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने भगवानपुर विधायक के बेटे और बेटी का भाजपा में शामिल कराया। ममता राकेश की बेटी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं हैं और बेटा कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर हैं।
रविवार को जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित कई जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरिखयाल निशंक और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक राकेश और भगवानपुर से क्षेत्र पंचायत जीती आयुषी राकेश ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
दोनों भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी हैं। भाजपा के पदाधिकारियों ने दोनों को सदस्यता दिलाने के बाद मौके से भेज दिया। दोनों मीडिया के सामने नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *