भाजपा सरकार का विकास से कोई लेना देना नहीं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश सरकार के द्वारा कोटद्वार भाबर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भूखंडों पर टैक्स लगाये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रास्टनगंज से लेकर सनेह तक रैली निकाली। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने चेहते लोगों का विकास कर रहे है, उन्हें अपने क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। जनता के सुख सुविधा का ध्यान रखने के बजाय जनविरोधी निर्णय लिये जा रहे है। जिससे जनता का भाजपा के सरकार से मोह भंग हो रहा है।
कुम्भीचौड़ आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोटद्वार को नगर निगम का दर्जा दे दिया, लेकिन लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है,। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सुविधाआें के अभाव के बाद भी लोगों पर टैक्स थोपना चाहती है। टैक्स के विरोध में आगामी 23 नवम्बर तक नगर निगम कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से लिखित आपत्ति दर्ज करवायें, ताकि प्रदेश सरकार के टैक्स के फरमान को वापस करवाये जा सके। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, पार्षद अनिल रावत, भोपाल सिंह अधिकारी, दान सिंह, सुनीता बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, शकुंतला चौहान, सुशीला देवी, प्रकाश लखेड़ा, भारत सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, नरेन्द्र सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत, कुशाल सिंह, हुकुम सिंह, नत्थू सिंह अधिकारी, किशन सिंह अधिकारी, विशन सिंह अधिकारी, सतेन्द्र नेगी, संजय सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, हिमांशु बहुखंडी, विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, बृजेन्द्र सिंह नेगी, पान सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *