जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ने भी संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठोर ने कहा कि भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर ने छुआछूत व भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने के साथ ही शिक्षा पर जोर दिया। हमारा उद्देश्य अपने समाज को शिक्षित करना होना चाहिए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, अनिता आर्य, अनिल रावत, पंकज भाटिया, मनमोहन, हंसलता, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।