भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन, भाजपा में शोक की लहर

Spread the love

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठतम विधायक व र्केट विधायक हरबंस कपूर का रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पक्ष विपक्ष के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग श्रद्घांजलि देने घर पहुंचे। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन को विधायक के घर पहुंचे। उधर भजपा के मंत्री विधायकों ने कहा रविवार देर रात तक वह शादी विवाह कार्यक्रमों में शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कल आखिरी बार हुई चर्चा में वह देहरादून के विकास की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा था इस बार र्केट विधानसभा से सबसे ज्यादा वोट भाजपा को मिलेंगे। पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली ने कहा की विधायक हरबंस कपूर का जाना अपूर्णीय क्षति है। दोपहर ढाई बजे दिवंगत विधायक हरबंस कपूर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। करीब साढ़े तीन बजे अंतिम संस्कार होगा। श्रद्घांजलि देने पूर्व सीएम हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, डीजीपी अशोक कुमार समेत कई लोग दिवंगत विधायक के घर पहुंचे। कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं। कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीटे मूड़ कर नहीं देखा। कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।

शोकरू प्रेमनगर में तीन घंटे बंद रहा बाजार
देहरादून। र्केट विधायक हरबंस कपूर के निधन के चलते प्रेमनगर में व्यापारियों ने तीन घंटे दुकानें बंद रखकर श्रद्घांजलि दी। प्रेमनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पुंज ने बताया कि सोमवार को बाजार दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने की अपील की गई थी। इस दौरान अधिकांश दुकानें बंद थी। कई व्यापारी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए गए। जबकि, कइयों ने बाजार में श्रद्घांजलि दी। इस दौरान भूषण भाटिया, फकीरचंद, जगदीश गिरोटी, राजीव गिरोटी, राजेश शर्मा, राजेश कुमार, अमित गुलियानी, योगेश नागपाल शामिल रहे।
कपूर के निधन के बाद ब्लक की बैठक स्थगित
देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर की निधन के बाद रायपुर ब्लक की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब 28 दिसंबर को बैठक का दिन तय किया गया है। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर विधायक हरबंस कपूर को श्रद्घांजलि दी।
सोमवार को क्षेत्र पंचायत रायपुर की बैठक प्रभारी ब्लक प्रमुख इतवार सिंह रमोला की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, चक्रधर सेमवाल, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल मेलवान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की। प्रभारी ब्लक प्रमुख इतवार सिंह रमोला ने बताया कि अब अगली बैठक 28 दिसंबर को प्रस्तावित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *