समान नागरिक संहिता बिल पेश करने की खुशी में भाजपा ने की आतिशबाजी

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा की बैठक सासंद कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता कानून बनाकर व लागू करने के लिए बधाई दी। भाजपा अल्मोड़ा द्वारा आतिशबाजी तथा मिष्ठान वितरण कर सरकार का आभार जताया। बैठक में आगामी 10 फरवरी को ष्मातृ शक्ति आजीविकाष् महोत्सव हवालबाग अल्मोड़ा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने की तथा बैठक का संचालन नगर महामंत्री बिष्ट ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द पिलख्वाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, आईटी सेल के जिला संयोजक गोविन्द मटेला, गोपाल जीना, ष्ण बहादुर, सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, अजय वर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट, चंदन बहुगुणा, अशोक जलाल, नगर उपाध्यक्ष जगत भटृ, सौरभ वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश जिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जिला उपाध्यक्ष तारा जीना, महामंत्री रेखा आर्या, भावना तिवारी, आशीष गुरुरानी, कनक पंत, ललित खोलिया, पीयूष कुमार, धर्मवीर आर्या आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *