केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा

Spread the love

बागेश्वर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गरुड़ मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। गरुड़ मंडल के अध्यक्ष मंगल राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की व्यापक जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता को आगे आना होगा। उन्होंने इस मौके पर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर गरुड़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपूर्ण जानकारियों के विषय पर विस्तृत चर्चा वार्ता की गई। संचालन मंडल महामंत्री डीके जोशी ने किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, देवेंद्र गोस्वामी, रमेश जोशी, हरीश रावत, लक्ष्मी दत्त पांडे, जिपंस जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, जेसी आर्या, मदन सिंह बिष्ट, कुंदन कबडोला, दिनेश बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *