भाजयुमो ने फूंका हरीश रावत का पुतला

Spread the love

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पंज प्यारे को लेकर दिए गए बयान से भड़के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंककर नारेबाजी की। शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सरवजीत सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। यहां पूर्व सीएम हरीश रावत का पुतला फूंककर नारेबाजी की। भाजयुमो ने हरीश रावत के बयान को लेकर रोष जताया और सिख समाज की धार्मिक भावनाएं ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते उनके अंदर समझदारी नहीं आई तो भाजयुमो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। मौके पर रवि पाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रशांत पंडित, विनीत चौधरी, बिट्टू राणा, कमल हुड्डा, रवि प्रजापति, अंकित शर्मा, मनोज मनराल, राहुल खन्ना, विनीत कुमार, आकाश कांबोज, अभिषेक होडा, आंशु सैनी आदि रहे।
बाजपुर में भाजपाइयों ने जलाया पूर्व सीएम का पुतला
पंच प्यारों की तुलना कांग्रेस नेताओं से करने वाले बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत के विरोध में शुक्रवार को बाजपुर में भी भाजपा नेताओं ने पुतला फूंककर नाराजगी जताई। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयंत जैन की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता रामभवन धर्मशाला के पास एकत्र हुए। यहां इन लोगों ने हरीश रावत के पुतले को आग के हवाले किया। जयंत जैन ने कहा कि जिस सिख धर्म ने अपने परिवारों की चिंता किये बिना मुगलों के आतंक से हिन्दुस्तान को बचाया। उसी धर्म के पूजनीय पंच प्यारों से पंजाब कांग्रेस के नेताओं की तुलना दर्शाती है कि हरीश रावत को इतिहास का जरा भी ज्ञान नहीं है। मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, बिट्टू चौहान, राहुल वर्मा, राहुल, सुमित चौधरी, दिशू कश्यप, अंकित अग्रवाल, बहादुर भण्डारी, बलवीर सिंह, रोहित बंसल, मयंक शर्मा, विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
जसपुर में पूर्व सीएम का पुतला फूंका
पूर्व सीएम हरीश रावत के विवादित बयान से नाराज सिख समुदाय ने उनका पुतला फूंका
शुक्रवार को सिख समुदाय के लोग सुभाष चौक के निकट एकत्र हुए। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि हरीश रावत के बयान से सिख समुदाय के लोग आहत हैं। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की। यहां सरवन सिद्धू, सरदारा सिंह, गुरचरण सिंह, रंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मोहन सिंह, मनदीप चौधरी, दीपक सिंह, बलविंदर सिंह आदि शामिल रहे। वहीं, नादेही में भी हरीश रावत का पुतला दहन किया गया। मौके पपर प्राशीष विश्नोई, विनीत चौहान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *