भाजपा ने शुरू की रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रक्षाबंधन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को श्रीनगर मंडल महिला मोर्चा के साथ मंडल कार्यालय में बैठक की। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि वह रक्षाबंधन के कार्यक्रम को हर वर्ष की भांति श्रीनगर में मनाने जा रहे हैं। कहा कि मातृशक्ति के सहयोग से ही भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार आज देश एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। बताया कि श्रीनगर मंडल में रक्षाबंधन सप्ताह कार्यक्रम के तहत वह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उषा कंडारी, आशा उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष नगमा तौफीक, पार्षद सुनीता गैरोला, अंजना डोभाल, गुड्डी गैरोला, मीना असवाल, राजेश्वरी रावत, राजी पुरी, प्रीति बडोनी, शांति देवी, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *