जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन से घर-घर तिरंगा लहराने की अपील की। यात्रा में शहर के सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा कोटद्वार देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मालवीय उद्यान से किया गया। यात्रा में हर उम्र के लोग शामिल थे, जिन्होंने हाथों में तिरंगा थामे शहर की सड़कों पर देश भक्ति के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत ने कहा कि यात्रा स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान को याद करने और उनके बलिदान को नमन करने के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित की गई है। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सभी मार्गों पर नागरिकों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। वापस मालवीय उद्यान पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शांतनु रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, ऋषि कंडवाल, नीरज पंत, मनोज पांथरी, हरि सिंह पुंडीर, पंकज भाटिया, सत्य प्रकाश थपलियाल और सेवक राम मानूजा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।