अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा व पार्षद प्रत्याशियों को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री अजय द्वारा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, वार्ड प्रभारी, सेक्टर प्रभारियों, कोर ग्रुप के साथ बैठक कर बूथ पर करणीय कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने चुनाव जीतने तथा जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि ये हम सबका प्रतिष्ठा का विषय है, हम सब जी जान लगाकर मेयर व पार्षदों को नगर निकायों में जिताकर भेजेंगे तभी आम जनमानस को राज्य व केन्द्र सरकार का समुचित लाभ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि तभी हम जनता को भी लाभान्वित कर पाएंगे जिसके लिए हर किसी को पूर्ण मनोयोग से लगना होगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है और इस बार हम मिथक को भी तोड़कर ही दम लेंगे, अल्मोड़ा में भाजपा ही जीतेगी। बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, चुनाव संयोजक कैलाश गुरुरानी, सह संयोजक रिख्खू साह, कार्यकारी नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, गोविन्द पिल्खावाल, निवर्तमान कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, अरविन्द बिष्ट, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, ए.के.सिकंदर पंवार, जिला महामंत्री ललित दोसाद, धर्मेंद्र बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ, देवाशीष नेगी, राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी, मनीष जोशी, दर्शन रावत, ख्याली पांडेय आदि सहित सभी वार्ड प्रभारी, सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी, शक्ति केन्द्र के संयोजक,,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।